Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता
सिरोही। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रावण की तीज माता की दूसरे दिवस की सवारी 5 बजे बड़े धूम धाम व गाजे बाजे के साथ नगर पालिका प्रांगण से रवाना हुई जो थाने के सामने होती हुई, बस स्टैंड, आजाद चौक, बोली का बाज़ार, झंरडा चौक, लुहारू बाजार होती हुई गणगौरी मेला मैदान में पहुंची।
शोभा यात्रा मे मुख्य आकर्षण राजस्थानी घुमर नृत्य , राधा कृष्ण की मनोहारी झांकी, ‘ हनुमानजी के वानर व बाहुबली रूप की झाँकी, आतिशबाजी रहे।
मेले में बच्चों के लिए झूले , चकरी लगे हुए थे ,लेकिन बारिश होने के कारण मेले की रोनक फीकी रही।
इस अवसर पर दंगल समिति अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाजसेवी सोनू बिनोरी, अधिशाषी अधिकारी नमन शर्मा, पार्षद टेकचंद मालिया ,सुषमा चौधरी, अनिल बुर्जा ,अशोक चौधरी ,मीठालाल मीना ,अभिनव त्रिपाठी ,प्रकाश शर्मा ,पार्षद अंकित दास स्वामी ,शिव शंकर बाल्या जोशी , लक्ष्मी नारायण भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।
साथ ही पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।



