Voice of pratapgarh News ✍️महेश कुमार गुप्ता
दौसा। ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जिलेभर में हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, शनिवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों, राजकीय कार्यालयों राजीविका समूह एवं निजी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा रैली व प्लेज का आयोजन एवं तिरंगा फहराया गया।
हर घर तिरंगा अभियान के जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को उत्सव की तरह मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जिलेवासियों में देश- प्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव की भावना का संचार किया जा रहा है।
तिरंगा रैली में घर-घर तिरंगा के देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे के प्रति जन जागृति का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंशानुरूप ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत 15 अगस्त तक जिला, उपखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आमजन में ‘स्पिरिट ऑफ तिरंगा’ विकसित करने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।



