15 अगस्त को कांग्रेसजन के हर घर पर लहराए तिरंगा, आजादी में कांग्रेस के महान स्वतंत्रता क्रांतिकारियों का योगदान अहम: पूर्व राज्यमंत्री

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री ने कांग्रेसजन से की अपील, 15 अगस्त आजादी के पर्व पर अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर तिरंगा लगाए। कहा तिरंगा हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज है और हमारे देश की आन बान और शान है.

पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेसजन से अपील करते हुए कहा कि इस आज़ादी के लिए हज़ारों सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुतीया दी । सेकड़ो वर्षो की ग़ुलामी बाद मिली आज़ादी का यह पर्व हर हिन्दुस्तानी के सबसे बड़ा पर्व हैं इसलिए विधानसभा क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि पार्टी पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण अपने अपने घर प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा जरूर लगाएं तिरंगे का महत्व बताते हुए कहा की शीर्ष पर केसरिया शामिल होता है जो देश की ताकत और साहस को दर्शाता है। केंद्र में सफेद शांति और सच्चाई का प्रतीक है। नीचे का हरा रंग भूमि की उर्वरता, वृद्धि और शुभता को दर्शाता है। अशोक चक्र जिसे धर्म चक्र भी कहा जाता है। कांग्रेसजन आजादी के इस जश्न में सम्मलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें देश की आजादी से लेकर स्वतंत्र भारत के निर्माण में कांग्रेसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिका अहम रही। कहा कि जिन आजादी के दीवानों ने स्वतंत्रता आंदोलन को धार देकर शहीद हुए व आजाद भारत की स्थापना में अतुलनीय योगदान दिया वह कांग्रेस पृष्ठभूमि के क्रांतिकारी थे।