भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन अटल चौक पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

माउंट आबू। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि अटल महान पुरुष, कवि, उत्तम प्रशासक, आज हम स्वर्णिम भारत का चेहरा देख रहे है वह उन्हीं की देन है। उनकी जो कल्पना थी स्वर्णिम चतुर्भुज नदियों को जोड़ना, हाइवे यह सभी अटल बिहारी की देन है। नदियों को जोड़ने का कार्य जो पूर्ण नहीं हो सक वह अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे है, वह कार्य भी प्रगति पर है। उनकी अल्पमत की सरकार को बचाने के बजाय उन्होंने इस्तीफा देना स्वीकार किया उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद शाबीर कुरैशी ने बताया कि इसी अटल चौक पर अटल बिहारी से मुलाकात हुई थी। वह मेरे जीवन का स्वर्णिम पल है। हमेश कार्यकर्ताओं ने बारे सोचते थे। 2 सीटों ने शुरू हुई संगठन की राजनीतिक शुरुआत तक आज तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप ने नरेंद्र मोदी को बनाया। आज विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक पार्टी भाजपा है हम सभी को यह गर्व है। भाजपा के वरिष्ठ भास्कर अग्रवाल ने कहा कि हम अपना सुयोग समझते है कि हमें उस काल खंड में जीने का अवसर मिला जब भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी जी कर रहे थे। उन्होंने हर वो सिद्धांत जो डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी  ने दिया उसका अनुसरण किया। पोकरण में परमाणु विस्फोट के बाद अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंध लगाए, उसके बावजूद देश के समाचार पत्रों में भाजपा की खबर लगी उससे पहले कभी खबर नहीं लगती थी। आर्थिक सहयोग से प्रतिबंध के बावजूद देश को मजबूती पर लाया गया। जिसके बाद अमेरिका को प्रतिबंध हटाना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सोहनलाल टेलर ने संगठन के बारे में चर्चा करते हुए संगठन के सिद्धांतों को पढ़ने वह अपने जीवन में उतारने को कहा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।