जटिया जाटव समाज कल्याण संघ एवं युवा संघ द्वारा शाही सवारी के दौरान की जल सेवा

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ हरीश जटिया

मन्दसौर। सावन माह के अंतिम सोमवार पर शहर में निकली शाही सवारी के अवसर पर जटिया जाटव समाज कल्याण संघ एवं समाज युवा संघ द्वारा जल सेवा की गई। इस अवसर पर शाही सवारी में 10 हजार से ज्यादा जन समूह के लिए शुद्ध पेयजल के रुप में जल सेवा का कार्य किया। उल्लेखनीय है जटिया जाटव समाज के वरिष्ठ व युवाओं द्वारा समय समय पर सेवा भाव का कार्य किया जाता है यह जटिया जाटव समाज संघ विगत 8 सालों से शाही सवारी के अवसर पर जल सेवा करती आ रही है। वहीं ऐसे अनेक सेवा भाव का कार्य समय समय यह संघ करता रहता है जल सेवा के साथ जटिया जाटव समाज संघ वरिष्ठ व युवाओं ने शाही सवारी का फुल बरसा कर व श्री फ़ल भेंट कर आशीर्वाद लिया। जल सेवा कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ अमरलाल जूनवाल कोमल बाणवार शम्भू लाल जटिया गोपाल जूनवाल रमेश गंगवाल समाज जिला अध्यक्ष सुरेश खोलवार महेश जूनवाल, पत्रकार हरिश जटिया, मदनलाल जटिया रमेश खोलवार सत्यनारायण बाणवार जितेन्द्र जटिया कन्हैयालाल जूनवाल किशोर जटिया मनोहर बाणवार रतन गंगवाल राकेश खोलवार रामप्रसाद जटिया सत्यनारायण जटिया नागेश्वर गंगवाल मुकेश खोलवार सहित जटिया जाटव समाज संघ मौजूद थे।

Recent Posts