श्री ढाबेश्वर महादेव के महाकाल स्वरूप के दर्शन कर पूर्व मंत्री एवं विधायक ने की खुशहाली की कामना

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

श्री ढ़ाबेश्वर महादेव की शाही सवारी का पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा में श्रावण मास के अंतिम सोमवार एवं पूर्णिमा के अवसर पर नगर के दशहरा मैदान स्थित प्रमुख धार्मिक केंद्र श्री ढ़ाबेश्वर महादेव मंदिर से फूलों से श्रृंगारित रथ पर महाकाल स्वरूप में भोलेनाथ विराजित रहें। नगर में पहली बार निकली बाबा महाकाल की इस शाही सवारी के दर्शन के लिए जगह-जगह नगरवासी आतुर दिखें। शाही सवारी नगर के जिस मार्ग से गुजरी वहां नगरवासियों ने बड़ी ही श्रद्धा के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इसी क्रम में बाबा महाकाल (श्री ढ़ाबेश्वर महादेव) की शाही सवारी का नगर के परशुराम सर्कल के समीप से गुजरने के दौरान पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने बाबा महाकाल को गुलाब के पुष्प की माला पहनाकर दर्शन किये एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामन्त्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, नगर उपाध्यक्ष विजय काबरा, पार्षद मयंक अग्रवाल, जगदीश माली, नगर मन्त्री रवि कृपलानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, आईटी सेल प्रमुख दीपक अग्रवाल, भारत खेरोदिया, रमेश वैष्णव सहित बड़ी संख्या में नगर एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Recent Posts