सीवरेज का गंदा पानी जा रहा नक्की झील में भाजपा ने किया विरोध प्रकट सहायक अभियंता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

माउंट आबू। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा नक्की झील में जा रहे सिवरेज के गंदे पानी से हो रही समस्याओं को लेकर नगर पालिका पहुंचे, जहां पर सुबह 10:30 बजे तक कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं था। जिसको लेकर के मंडल पदाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। इससे पूर्व प्रातः भाजपा पदाधिकारी नक्की झील पर मौके पर जाकर के सीवरेज के गंदे पानी का नक्की झील में आ रहा था उसका निरीक्षण किया। जिसके तत्पश्चात नगर पालिका सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित को संपर्क किया लेकिन वे मौके पर नहीं आए एवं संज्ञान में आया है कि नगरपालिका सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित द्वारा सिवरेज के काम का टेक ओवर भी बिना बोर्ड की सहमति के लिया गया। जिस पर नाराज़ पदाधिकारियों ने नगरपालिका सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित के घर के बाहर जाकर विरोध प्रकट किया। नक्की झील आबू पर्वत लोगो की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी हुई है उसमें सिवरेज के गंदे पानी जड़ व रोड पर बहने से काफी बदबू आ रही है जिससे आमजन व पर्यटकों में काफी नाराजगी है। मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि नक्की झील में दूषित जल जा रहा है, सभी को दिख रहा है परंतु पालिका की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। नक्की झील आदिवासी बंधुओ एवं शहरवासियों के लिए आस्था के आकषर्ण का स्थल है। इस पर तुरंत प्रभाव से नगरपालिका को रोकथाम करनी चाहिए। इस मौके पर संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts