सूचना:
जिला प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रसूता का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो निजता के अधिकारों और महिला की गरिमा के विरुद्ध है।
सभी ग्रुप एडमिन, व्यक्तियों और आम नागरिकों से अनुरोध है कि इस वीडियो को न फैलाएं और न ही शेयर करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को साझा करने की स्थिति में संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि इस मामले में संवेदनशीलता और सम्मान बनाए रखें।
धन्यवाद।



