श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया नन्हे मुन्ने बालको द्वारा श्री कृष्ण की जीवंत झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

 

Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, लालसोट शहर के सभी मंदिरों में भव्य झांकियां सजाई गई। गंगापुर रोड स्थित श्याम मंदिर लालसोट मे रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया गया । गायक कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर बाबा श्याम को रिझाया, बाबा श्याम की भव्य झांकी आयोजित की गई । मंदिर को पूरी तरह से फूलो से सजाया गया। विद्या भारती द्वारा संचालितआदर्श विद्या मंदिर विद्यालय द्वारा अशोक शर्मा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद सभापति पिंकी चतुर्वेदी एवं प्रतिनिधि सोनू बिनोरी द्वारा मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर की जिसमें नन्हे मुन्ने बालको द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित जीवंत झांकियां आयोजित की गई जिसमें कारागृह में श्री कृष्ण जन्म, गोपिया संग रासलीला, भोलेनाथ की बारात, चंद्रयान झांकियां, कालिया मर्दन, गोपियों के साथ नौका विहार करते हुए श्री कृष्ण, गोंपियो के घर माखन चुराते हुए श्री कृष्णा आदि कई जीवंत झांकियां आयोजित की गई जिन्होंने सभी लोगों के मन को मोह लिया। कुम्हार पाडा स्थित श्री बद्री नारायण मन्दिर में भी जन्माष्टमी पर मंदिर को पूरी तरह से फूलो से सजाया गया। गोपाल महाराज मंदिर में भी भगवान को पूरी तरह से सजाया गया। इसी तरह मित्र मंडल द्वारा चांदनी चौक लालसोट में श्री कृष्ण भगवान की भव्य झांकी सजाई गई तथा हरियाणा से पधारे हुए कलाकारों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजन, श्री कृष्ण सुदामा मिलन पर आयोजित कार्यक्रम को प्रस्तुति देकर सबके मन को मोह लिया और कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर डांस करके हजारों की तादाद में महिलाओ और पुरषों के दिलों को जीत लिया। भक्तों द्वारा शहर के महाकाली मंदिर, कल्याण मंदिर, डीडवाना के सीताराम मंदिर, डूंगरपुर में ठाकुरजी के मंदिर ,गायत्री माता, रामकृष्ण मंदिर में दर्शन करने का ताता लगा रहा। मध्य रात्रि 12:00 बजे भगवान को सभी मंदिरों में भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया फिर लोगों ने भगवान के दर्शन करके प्रसाद लेकर अपने घर जाकर उपवास खोला। पूरे जन्माष्टमी महोत्सव पर इंद्रदेव भी मेहरबान रहे। आकाशीय बिजली की तेज गर्जना के साथ बारिश का दौर भी जारी रहा।

Recent Posts