भरत सुथार टेन्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मनोनीत

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। आबूरोड सरूपगंज जिले की सरूपगंज उप तहसील टेन्ट ऐसोसिएशन परिवार की मीटिंग आज एकलिंग महादेव मंदिर भीमाणा में आयोजित कर नई कार्यकारिणी का सभी टेन्ट ऐसोसिएशन सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध नई कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई। जिसमे संरक्षक ईश्वरसिंह गोहिल, अध्यक्ष भरतकुमार सुथार, उपाध्यक्ष रामाराम माली, कोषाध्यक्ष मोहन कलबी, सचिव पोसाराम रबारी, मंत्री धनाराम रबारी, संगठन मंत्री दिलीप खंडेलवाल, सलाहकार वजाराम घांची, भोला रबारी को मनोनीत किया गया। टेन्ट ऐसोसिएशन क़े सदस्यों द्वारा नवीन कार्यकारिणी पदाधिकारियो को माला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।