Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। मुकेश कुमार पुरोहित अध्यक्ष व विमलेश शर्मा कोषाध्यक्ष निर्वाचित
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा लालसोट के चुनाव रविवार को अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में चुनाव अधिकारी नीरज शर्मा, पर्यवेक्षक बदराम मीणा, सह पर्यवेक्षक अवधेश कुमार शर्मा, संभाग संगठन मंत्री कालूराम मीणा, वरिष्ठ कार्यकर्ता हनुमान प्रसाद शर्मा व कैलाश मीना के सानिध्य में संपन्न हुए ।जिसमें शाखा के सभा अध्यक्ष, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष सहित कुल 12 पदों पर चुनाव संपन्न हुए जिसमें उक्त पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
शांति से हुए चुनाव प्रक्रिया में प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पेश किए। इसके बाद नामांकन जांच कर चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई । चुनाव प्रक्रिया में विभिन्न पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए जिसमें सभा अध्यक्ष गिर्राज मीणा, उपसभा अध्यक्ष महेश शर्मा, अध्यक्ष मुकेश पुरोहित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश जांगिड़, मंत्री रमेश मीणा, कोषाध्यक्ष विमलेश शर्मा,महिला मंत्री निर्मल शर्मा, शारीरिक शिक्षक संतोष शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक कमरुद्दीन खान, प्राध्यापक सुनील शर्मा, संस्कृत शिक्षा लोहडी राम मीणा निर्विरोध चुने गए। सभी पदाधिकारपदाधिकारियों का शाखा द्वारा माला पहनाकर स्वागत कर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पूर्व कार्यकारिणी के सदस्य एवं सैकड़ो शिक्षक गण मौजूद रहे।



