जैन युवा संघ के तत्वाधान में दशलक्षण महोत्सव का हुआ आयोजन

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। चित्रकला,निबंध, सुलेख सहित अन्य प्रतियोगिताए श्री दिगम्बर जैन नसिया धर्मशाला में हुई आयोजित

135 प्रतिभागियों ने लिया भाग

जैन युवा संघ लालसोट के तत्वावधान में दशलक्षण महोत्सव पर्व के दौरान चित्रकला निबंध व सुलेख प्रतियोगिता श्री दिगम्बर जैन नसिया धर्मशाला में आयोजित की गई। चित्रकला में कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया । परीक्षा प्रभारी रविंद्र जैन, धर्मेश जैन ,आर्कष सोनी रहे। सुलेख में 54 प्रतिभागी व प्रभारी मोहित जैन ,अमित जैन बैनाडा, नमन जैन तथा निबंध में 38 प्रतियोगी व प्रभारी रविंद्र जैन बडजात्या व शैलेष बडजात्या रहे।
संघ के अध्यक्ष सुमित बडजात्या जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षाओं मे चार वर्ग कक्षा 1 से 5, 6 से 8 , 9 से 12 एवं सामान्य महिला पुरुषों के कुल 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया। परीक्षाओं के परिणाम पंचमी के दिन सामूहिक समापन कार्यक्रम में घोषित कर पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अभिनव बैनाडा, अनिल वैद्य, प्रेमचंद जैन, पीयूष कासलीवाल, सहित अनेक युवा संघ सदस्य उपस्थित रहे।

Recent Posts