अल्पा चौधरी ने जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार किया ग्रहण

 

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। भारतीय प्रशासनिक सेवा की 2014 बैच की अधिकारी अल्पा चौधरी ने सोमवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार ग्रहण किया।  इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। चौधरी राज्य के मत्स्य विभाग, जयपुर में निदेशक पद से स्थानांतरित होकर आई है। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर डाॅ. दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल एवं लेखाधिकारी भुपेन्द्र मकवाना समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Recent Posts