जयकारे के साथ डिग्गीपुरी की 46वीं पदयात्रा रवाना

 

Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। श्री कल्याण मंडल रजि. लालसोट के तत्वावधान श्री श्री 1008 बाबा कपिल दास महाराज के आशीर्वाद से मंगलवार को डिग्गीपुरी की 46वीं ध्वज पदयात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। इससे पूर्व कस्बे में स्थित श्री कल्याण मंदिर पर श्री श्री 108 मदन मोहन दास महाराज के सानिध्य में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका दिनेश मिश्रा के कर कमलो से विधिवत ध्वज पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कल्याणधणी के जयकारे के साथ पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा के दौरान पदयात्री नाचते गाते चल रहे थे, तो कई कल्याणधणी के जयकारे लगा रहे । कल्याण भगत बद्रीलाल सैनी आगे आगे ध्वज लिए चल रहे थे। इस दौरान पद यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि पद यात्रा 14 सितम्बर को डिगगीपुरी धाम पहुंचेगी और 15 सितम्बर को सामुहिक ध्वज चढाने के बाद भंडारा प्रसादी वितरित की जाएगी। इस दौरान मंडल के राजू साहू, विष्णु गोयल, नरसी पंडित, अशोक सेडुलाई,विजय जांगिड़, शिवराम सैनी, सत्यनारायण चौबे, दिनेश कालुवास, चंद्रशेखर सोनी, नैमी जागा, राजेश वेद, रमेश प्रजापत, चिरंजीलाल सैनी, ओमी खारला, विदुर जोशी, राजेंद्र प्रजापत राजेश सैनी, मुकेश पारीक, अजीत सैनी, गिरधारी सहित सैकड़ो कल्याण प्रेमी मौजूद रहे।

Recent Posts