सदस्यता अभियान किया आगाज भाजपा मंडल द्वारा 

 

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

आबूरोड। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सदस्यता अभियान की मंडल संयोजक प्रीति वाजपेई एवं महिला मोर्चा की जिला मंत्री सुशील मेघवंशी व स्वीटी गर्ग की अगुवाई में आज बूथ नंबर 240पर सदस्यता अभियान का आगाज किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा हर बूथ पर 200 नए कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके निमित्त 40 नए सदस्य बनाए गए शक्ति केंद्र संयोजक प्रेम सिंह लोधा ने बताया की हर बूथों पर कार्यकर्ताओं को जाकर नए सदस्य जोड़ने है नगर मंत्री अशोक माली ने बताया यह कार्यक्रम आगे भी है ऐसे ही हर बूथ चलता रहेगा। इस मौके पर नगर मंत्री अशोक माली, बूथ अध्यक्ष अविनाश लोधा, चंदू परिहार,ललित अग्रवाल, मनीष कुमार सेन ,पोपट, संजय कुमार, अजय कुमार, रमेश कुमार, अरुण कुमार, राहुल प्रजापत, राजेश कुमार लोधा, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Recent Posts