Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
आबूरोड। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ व एनएफआईआर के आवाहन पर यूनिफाइड पेंशन स्किम में संशोधन की मांगों के समर्थन में देश भर में किए जा रहे दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत आबूरोड की स्थानिय शाखाओं ने दिनांक 13 सितम्बर 2024 की शाम रेलवे स्टेशन, आबूरोड पर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस के ठहराव के दौरान विरोध प्रदर्शन किया।उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने यू.पी.एस. में सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों का अंशदान ब्याज सहित लौटाया जावे, स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति होते ही पेंशन प्रारंभ की जाए, अहर्क सेवा 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की जाए, प्रत्येक वेतन संशोधन के समय पेंशन को संशोधित किया जाए तथा ओ पी एस की भांति पेंशनधारियों को 80, 85, 90 व 95 वर्ष की आयु होने पर अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान किया जाए आदि संशोधन की मांगों को लेकर गगनभेदी नारे लगाते हुए विरोध जताया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष सुभाष दत्त जोशी, एतेन्द्र कुमार, विशाल सिंह राठोड, योगवर्धन मिश्रा, सुनील शुक्ला, मुकेश मिश्रा, रूपा राम देवासी, असद उल्लाह, गौरव गौड़, हर्षद कुमार, बालमुकुंद, गोविंद ओझा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।विरोध प्रदर्शन के दौरान सुधीर जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यूनिफाइड पेंशन योजना में आवश्यक संशोधन करे, संशोधित यू.पी.एस. ही स्वीकार्य होगी।



