Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
विधायक कृपलानी ने जिला चिकित्सालय में घायल की पूछी कुशलक्षेम, अधिकारियों को दिए निर्देश
छोटीसादड़ी । निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी तहसील स्थित खेड़ी आर्य नगर ग्राम में शनिवार को दोपहर में खेत पर कार्य कर रहे एक व्यक्ति पर पैंथर द्वारा हमला करने से व घायल हो गया, वहीं पैंथर ने एक भैंस को भी अपना शिकार बनाया जिसमें भैंस की मृत्यु हो गई।
घटना में घायल खेड़ी आर्य नगर निवासी गोपाल पिता टोलीराम पाटीदार को छोटीसादड़ी उप जिला चिकित्सालय उपचार के लिए ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के पश्चात निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलती मिलते ही पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने प्रतापगढ़ जिले कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया एवं वन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर पैंथर को पकड़ कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
पैंथर हमले में घायल व्यक्ति के निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान विधायक कृपलानी ने चिकित्सालय पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी एवं चिकित्सक से उसकी स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजापा ओबीसी प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी आदि मौजूद रहे।



