Voice of Pratapgarh News ✍️ विरेन्द्र टेलर
प्रतापगढ़। जल झूलनी एकादशी पर नगर पीपलखूंट में सकल वैष्णव समाज द्वारा धूम धाम से बेंड बाजे के साथ जुलूस निकाला गया।
पंडित उमेश जोशी ने बताया हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी जल झूलनी मां अम्बे मंदिर से नगर के मुख्य मार्ग होते हुए जुलूस माही नदी के तट पर पहुंचा।जहा भगवान राम,सीता,लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमा को पवित्र माही नदी के पानी से विधिवत स्नान और पूजन का अवसर तेजपाल कलाल एवम परिवार को प्राप्त हुआ।
भगवान श्री की आरती का अवसर जगदीश पंचाल एवम् परिवार को प्राप्त हुआ।
जुलूस में नगर के पुरुष महिलाएं बच्चे आदि ने भाग लिया।



