वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा लाटरी 30 को

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि देवस्थान विभाग के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना 2024 के तहत वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई जहाज से धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा कराने की योजना है। इच्छुक तीर्थयात्रियों से अन्तिम दिनांक 23.09.2024 तक ऑनालाईन आवेनदन लेने की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि उक्त आवेदनों की लॉटरी के माध्यम से यात्रियों का चयन किया जाना है। लॉटरी की प्रक्रिया देवस्थान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन होगी। जिसमें प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना के तहत कम्प्युटराईज्ड लाटरी ड्रॉ 30 सितंबर को प्रातः 10 बजे डीओआईटी में सभी सदस्यों कि उपस्थिति में होगा। लाटरी ड्रॉ की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी।

Recent Posts