Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
प्रतापगढ़। राज्य आपदा प्रबंधन दल (एसडी आरएफ)द्वारा प्रतापगढ़ के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आपदा प्रबंधन के विभिन्न उपायों पर प्रदर्शन किया गया।
हेड कांस्टेबल बीरबल ने बताया कि एसडीआरएफ राज्य में आपदा कार्य के समय अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।
दल के मनोज कुमार ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते हुए बताया की प्राकृतिक आपदा के दौरान होने वाली विभिन्न प्रकार की घटनाओं में किस प्रकार से बचाव किया जाए यह जानकारी छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है।
इस अवसर पर उन्होंने घायल होने पर जब घायल व्यक्ति के रक्त बहता है तो रक्तस्राव रोकने, घायल व्यक्ति को किस प्रकार से एक स्थान से दूसरे स्थान पर, शिफ्ट किया जाए गैस रिसाव होने पर किस प्रकार इस को रोका जाए इन बातों की जानकारी प्रदान की ।
उन्होंने बालिकाओं को बुलाकर करके भी उनके माध्यम से करके दिखाया कि किस प्रकार यदि गैस रिस रही है तो उसे रोका जाए तथा सीपीआर किस प्रकार दिया जाए यह भी बालिकाओं ने करके दिखाया। ईश्वर सर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ला लूराम मीणा ने भी एसडीआरएफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा दिए गए प्रशिक्षण को उपयोगी बताया व्याख्याता सुधीर बनाने इस अवसर पर संबोधित करते हुए छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मदद करने पर₹10000 का भी प्रावधान किया गया है पहले लोग घबराते थे कि हमसे पूछताछ की जाएगी पर मदद नहीं करते थे उन्होंने एसडीआरएफ के दलकी प्रशंसा करते हुए कहा कि आप द्वारा प्रदान की गई जानकारी छात्र-छात्राओं के माध्यम से समाज में उपयोगी साबित होगी। इस अवसर पर विद्यालय की व्याख्याता दीपक पंचोली ऋषिकेश पालीवाल दिलीप गुर्जर वरिष्ठअध्यापक असलम खान भुवान सिंह हेमेंद्र सिंह रामकन्या,कुमावतआदि उपस्थित रहे।दल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।



