राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसेन में किशोरी मेले का किया आयोजन

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट उपखंड के चांदसेन ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसेन मैं राज सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार किशोरी मेले का आयोजन किया गया! इस किशोरी मेले में पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के अधीन अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिनिधित्व किया इस अवसर पर चांदसेन पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों एवं स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने चार्ट एवं मॉडल के माध्यम से शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों पर अपने अनुभव साझा किया कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में व्याख्याता लोकेश शर्मा , सपना खंडेलवाल, ललित कुमार शर्मा ,कजोड़ मल बैरवा रहे। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल मीणा ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को द्वारा बनाए गए चार्ट मॉडलों को देखकर अपने शैक्षिक समय के साथ सहशैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से अपने जीवन की उत्कृष्टतम ऊंचाइयोंपर जाने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की अंत में कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को peeo शंभू लाल मीणा द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर विद्यालय के महेश कुमार, दिनेशकुमार पारीक, रमेश चंद मीणा, जितेंद्र मिरोठा ,हंसराज गुप्ता, महेश पाराशर, विजेंद्र शर्मा कार्यक्रम में संजना बेरवा, मोनिका बेरवा, गुंजन शर्मा , मीनाक्षी मीणा माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर पारुल महावर , कृष्णा बैरवा, प्रिया सैनी मोजूद रहे।

Recent Posts