Voice of Pratapgarh News ✍️ विपिन जोशी
प्रतापगढ़। राजस्थान पुजारी सेवा के महासंघ की प्रमुख महामंत्री रतनलाल शर्मा एवं जयपुर से पधारे भगवान लाल सेवक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विष्णु शर्मा प्रमुख महामंत्री ने खाटू श्याम में होने वाले महा अधिवेशन के लिए सभी को निमंत्रित किया साथ ही पुजारी सेवक महासंघ की 11 सूत्री मांग पत्र को लेकर सारी जानकारी प्रस्तुत की पुजारी संगठन के महान अधिवेशन दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को जयपुर में होगा। पेंशन भवन में प्रतापगढ़ में बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले भर से पुजारी संगठन के पदाधिकारी पहुचे।
मीटिंग को संबोधित करते हुए राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष गिरिजा शंकर शर्मा एवं सूर्य प्रकाश बैरागी जिला अध्यक्ष पुजारी संघ प्रतापगढ़ ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया तथा पुजारी संगठन के बारे में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए आग्रह किया ओर सभी मिलकर के जयपुर होने वाले खाटू श्याम में अधिवेशन में 18 अक्टूबर को सबको भाग लेने के लिए निवेदन किया। साथ ही आ रही जमीन की समस्याओं के बारे में और पुजारी के समस्याओं के बारे में राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा ओर समय आने पर धरना अधिवेशन और आगे हमेशा लड़ाई के लिए सबको संगठित रहना होगा। अंत मे आभार अरविंदो दीक्षित छोटी सादड़ी ने किया तथा संचालन योगेंद्र दीक्षित ने किया।
मीटिंग में भाग लेने वाले ओम प्रकाश बैरागी, पान मोदी गणेश लाल सीधेरा महादेव, कृष्ण नाथ योगी सिधारिया महादेव, ईश्वर दास धामनिया, दयादास पानमोडी, स्वर प्रकाश बैरागी, प्रकाश व्यास झांसड़ी, शंकर दास वैष्णव प्रतापपुर, राम चरण दास, वरुण गिरी गोस्वामी, प्रवीण दास वैष्णव, श्याम सुंदर सालमगढ़, पूर्णादास, बालकृष्ण बैरागी सालमगढ़, कृष्ण दास बैरागी सालमगढ़, अशोक बैरागी प्रतापगढ़, अरविंदो दीक्षित छोटी सादड़ी, योगेंद्र कुमार औदीच्य छोटी सादड़ी, संजय वैष्णव, घनश्याम बैरागी, गोपाल दास बैरागी, चंद्रप्रकाश बैरागी, सोहन दास, राजेश बैरागी, गोपाल शर्मा कनोरा, श्यामलाल, पूर्ण दास बैरागी, महावीर दास बैरागी, रतनलाल शर्मा जयपुर धनेश्वर शर्मा बांसवाड़ा, नरेंद्र शर्मा बांसवाड़ा, केसर लाल सेवक बांसवाड़ा, गौरीशंकर शर्मा, भगवान लाल जी सेवक आदि कई कार्यकर्ता एवं पुजारी संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।



