आरणी में तीन दिवसीय झातला मातेश्वरी दशहरा मेला का शुभारंभ

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। आरणी / राशमी उपखण्ड के आरणी ग्राम में आज गुरवार को तीन दिवसीय झातला मातेश्वरी दशहरा मेला ग्राउंड में डेयरी चेयरमेन बद्री जाट जगपुरा , ललित बोरीवाल के अतिथि में पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।

मेले उद्घाटन के साथ.खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ हुआ जिसमें डेयरी चेयरमेन बद्री जाट जगपुरा ने कुर्सी रेस में भाग लिया और कबड्डी की भी शुरुआत कराई गई शुभारंभ के अवसर पर सरपंच मनीष खटीक, मेला संयोजक राकेश नुवाल, मेला अध्यक्ष मुकेश जाट, पंहुना मण्डल से नारायण लाल जाट पुरण मल शर्मा,पूर्व सरपंच मनोहर गिरी, हरिशंकर व्यास,कमलेश जागेटिया, रामेश्वर जाट राजकोट, गोपाल पाराशर अहंदाबाद, मुकेश खटीक, भरत सोनी, सत्यप्रकाश सुखवाल,सहित पंचायत समिति सदस्य सरपंच सहित जनप्रतिनिधि एवं सेकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
मेले में आज रात्री 9 बजे से दिनेश ललकार के नेतृत्व में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार शुक्रवार 11 अक्टूबर को खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही यस म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा मेले के अंतिम दिन 12 अक्टूबर को घोड़ा दौड़, खेलकूद प्रतियोगिता पारितोषिक वितरण, भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन, एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा समापन के अवसर पर सांसद, कपासन विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य सहित पूर्व प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

नवरात्रि विसर्जन शनिवार को

गांव के प्रमुख स्थानों पर मतवाली, झातला अंबे, चामुंडा मातेश्वरी नेजा सहित सभी जगह शनिवार को हवन पूजन के साथ विसर्जन होगा

मंदिर निर्माण को लेकर आवश्यक बैठक 11को

झातला माता विकास सेवा समिति आरनी द्वारा मंदिर निर्माण को लेकर आवश्यक मीटिंग रखी 11 अक्टूबर को शाम आरती में 6 बजे मंदिर निर्माण की पाती मांगी जाएगी एवं चर्चा की जाएगी यह जानकारी भरत आचार्य ने दी।

Recent Posts