अतिक्रमण को लेकर व्यापार महासंघ ने नगर परिषद कार्यालय में दिया ज्ञापन

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट के प्रमुख बाजारों एवं सरकारी अस्पताल में आने जाने का मुख्य रास्ता,जवाहरगंज सर्किल पर त्योहारों के अवसर पर बीच रास्ते में तख्ते लगाकर हो रहे अतिक्रमण को लेकर लालसोट व्यापार महासंघ ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी को ज्ञापन सोपा।

ज्ञापन में बताया कि स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण से व्यापारियों को जाम जैसी असुविधा हो रही है। बड़े साधन तो दूर दुपहिया वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इस स्थिति में अस्पताल की एंबुलेंस को भी रास्ते में ही रुकना पड़ता है जिससे मरीजों को काफी परेशानी होती है । जाम लगने से राहगीर एवं सभी साधन फस जाते हैं ,व्यापार पूरी तरह चौपट हो रहा है जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
सभापति प्रतिनिधि सोनू बिनोरी ने अतिक्रमण को लेकर बताया कि नगर परिषद अतिक्रमण से पहले ही खिलाफ है, जहां जहां अतिक्रमण हो रहा है उसे शीघ्र हटाया जाएगा।
इस अवसर पर कमलेश शर्मा, अशोक पंसारी, लाला पंसारी, महेंद्र जैन, रोहित पंसारी, राधाकृष्ण शर्मा, दिनेश गोयल, विनोद गोयल, राकेश जैन, महेंद्र जैन, कमलेश,सुभाष भिंवाल, द्वारका प्रसाद गर्ग,विशाल भिवाल, राम बोहरा सहित व्यापार महासंघ के पदाधिकारी मौजूद थें।

Recent Posts