Voice of Pratapgarh News ✍️सैयद ऐजाज़ एहमद
प्रतापगढ़। धरियावद क्षेत्र के पुरानी कॉलोनी में जल संसाधन सिंचाई परिसर में जाखम बांध से रबी की सिंचाई हेतु बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिला कलेक्टर डॉ अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई साथ ही सर्व सहमति से 6 नवंबर 2024 को जाखम बांध से रबी सिंचाई हेतु नहरे में पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया इस दौरान विधायक थावरचंद मीणा, प्रधान हकरी देवी,उप जिला प्रमुख सागरमल बोहरा,जल संसाधन सिंचाई अधिकारी चंद्र प्रकाश मेघवाल पूर्व विधायक नगराज मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष घनश्यामपुरी, एस आई भानु प्रताप सिंह राठौड़, तहसीलदार दीपिका कटारा,नायब तहसीलदार भूपेन्द्र वंसी,विकास अधिकारी सुनील जोशी,जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम सिंह झाला,जिला उपाध्यक्ष मदन सिंह घटेला ,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल विजयवर्गीय जनप्रतिनिधियों सहित आम जन उपस्थित थे।



