मजदुरों ने ठेकेदार भंवरलाल कुमावत और पूर्व विधायक रामलाल के नाम धोखाधड़ी को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH 

प्रतापगढ़। मजदुरी मांगने गए तो थाने में बिठा दिया
पूर्व विधायक व ठेकेदार के घर के चक्कर काट रहे मजदूर
पूर्व विधायक रामलाल मीणा के कार्यकाल में हुआ मजदुरों का शोषण‌।
कार्यकारी एजेंसी कमला टेक्नो ने पेटी कॉन्ट्रेट पर रामलाल के पूत्र अमरदीप कस्ट्रक्शन व जय मा देवाक फर्म को दिया था पेटीकन्ट्रेट पर कार्य।
कमला टेक्नो के भंवरलाल कुमावत का आरोप विभाग द्वारा दिया गया कार्य का पेमेन्ट हमारे द्वारा अमरदीप कस्ट्रक्शन व जय मा देवाक फर्म कर दिया गया।
मामले को लेकर पीडब्ल्युडी विभाग के अधिकारियों द्वारा नही दिया जा रहा कोई जवाब।

दिपावली कराने का पत्रकार को दिया जा रहा लालच
नाम नही बताने पर अधिकारी ने बताया पूरा मामला
विभाग द्वारा किया जा चुका है किये गए कार्यो का भूगतान
अधुरे कार्य होने के कारण विभाग द्वारा कार्यकारी ऐजेसी कमला टेक्नो भंवरलाल कुमवात से कार्य लेकर उमेश कंस्ट्रक्शन को किया हस्तांतरित
सड़क निर्माण के बहुत से कार्य अब भी हे लम्बित जिनका भूगतान भी है बाकि
शर्त नही होगी कोई अखबार बाजी तो पीडब्ल्युडी विभाग पत्रकारो की करवाएगा दिवाली लेकिन मजदुरो की होगी दिवाली काली
प्रतापगढ़। पीडब्ल्युडी विभाग पत्रकारो की करवाएगा दिवाली जीहां सुनने में कुछ अच्छा महसुस हो सकता है लेकिन कुछ मजदुरों की होगी काली दिवाली पीडब्ल्युडी विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर जब कभी सवाल किये जाते है तो अधिकारियों द्वारा गोलमाल जवाब दिया जाता है लेकिन इस बार भ्रष्टाचार की फहरिस्त लम्बी देख विभाग के अधिकारी ने दूसरे पत्रकारों के साथ आपकी भी दिवाली कराने की बात कह डाली इससे यही जाहीर हो रहा है कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को दबाने के लिये पत्रकारो को लालच देकर खबरों को रोकने का तरीका खोजा जा रहा है। जिला कलक्टर को दिये ज्ञापन में मजदुरों ने जो आरोप लगाए जिसको लेकर विभाग के अधिकारियों ने पहले मामला एक दूसरे पर डाल दिया उसके बाद कल आना परसों आने की बात कह दी कार्यालय पहुंचने पर फिल्ड में होने की बात कह कर फोन रिसिव करना ही बंद कर दिया बहुत मुश्किल से एक अधिकारी ने दिपावली कराने का प्रस्ताव रख दिया अखबार बाजी नही करने पर लेकिन मामले जानकारी देने से इन्कार कर दिया तभी एक अधिकारी द्वारा अपना नाम उजागर नही होने पर जानकारी देने की बात हुई जिसमें बताया कि अधिशाषी अभियन्ता सुखवेन्द्र सिंह व सहायक अभियन्ता शुभम भावासार की देखरेख में प्रोजेक्ट चल रहा था जिसमें कार्यकारी ऐजेन्सीयों की मोनीटरिंग एईन, एक्सईएन द्वारा किया गया कार्य अब तक पूर्ण नही हुआ है, जितना कार्य हुआ उसका भूगतान कर दिया गया है। बाकी कार्य कार्यकारी ऐजेन्सी से कमला टेक से उमेश कन्ट्रक्शन को हस्तांतरित करवा दिया है। वहीं कमना टेक के संचालक भंवरलाल कुमावत का कहना है कि पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने हम लोगो से पेटी कान्ट्रेक्ट पर कार्य अपने पूत्र की फर्म अमर दीप कंस्ट्रक्शन व जय मा देवाक क्रेशर के नाम लेकर कार्य पूर्ण भी नही किया तथा व विभाग से भूगतान भी करवा दिया लेकिन इनके द्वारा मजदुरों को भूगतान नही किया गया व मेरी फर्म को ब्लेक लिस्ट करवा दिया जबकि मेरी फर्म द्वारा कार्य लिया गया और कार्य समय पर नही होने से मुझे नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Recent Posts