मादक पदार्थों के साथ नशीली दावों के सेवन से बचाव को लेकर राउमावि भाटोली बागरियांन में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Voice of Pratapgarh News ✍️पंडित मुकेश कुमार

‌ चितौड़गढ़। चिकारड़ा में मादक पदार्थों के साथ नसीली दवाओ के सेवन से बचाव को लेकर भाटोली बगरियान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मदर टेरेसा मंडल की श्वेता सामर ने बताया कि जिला युवा अधिकारी सुमित यादव के नेतृत्व में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र मेरा युवा भारत संगठन के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ओंकार लाल जाट थे । अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य बुद्धि प्रकाश मीणा ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच कांता जैन, अरुण दाधीच, बगदी राम प्रजापत, भेरूलाल लोहार थे । कार्यक्रम की शुरुआत में नशा मुक्ति ट्रेनर द्वारा किस प्रकार नशे से मुक्ति पाई जा सकती है इसको लेकर जानकारी देते हुए सभी को विषय सामग्री पर ट्रेंड किया गया। विशेष जानकारी को लेकर मुख्य अतिथि ने उपस्थित युवा वर्ग को नशे की लत से दूर रहने के लिए आव्हान किया । ऐसे कार्यक्रम आयोजन को लेकर आयोजित टीम की सराहना की । अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक प्रधानाचार्य अपने विचार रखते हुए कहा कि नशा मुक्ति अभियान से लोगों को नशा नहीं करने को लेकर प्रेरणा मिलेगी वहीं जागरूकता भी आएगी। अरुण दाधीच ने कहा कि वर्तमान में युवा नशे की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं इसके चलते वह मानसिक व शारीरिक तनाव में रहते हैं ऐसे में उन्हें जागरूक करते हुए नशे की लत से दूर करना होगा। तभी जाकर जागरूकता अभियान सफल होगा। उप सरपंच कांता जैन ने युवा पीढ़ी को आव्हान किया कि नशे की लत से बचे । ओबीसी अध्यक्ष भैरूलाल लोहार ने कहा कि नशा सेहत के लिए हानिकारक होता है वही घर को तबाह कर देता है । कार्यवाहक प्रधानाचार्य के नेतृत्व में ग्राम स्तर के युवाओं के साथ फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 का भी आयोजन करवाया गया । जिसमें युवाओं को टीशर्ट ,केप ,पेन बैच, डायरी देते हुए सम्मानित किया गया। आयोजन में 15 से 29 वर्ष के युवा-युवतियों ने भाग लिया। सामर ने बताया कि उक्त आयोजन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक प्रत्येक ग्राम व ब्लॉक में होना है। सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाए बालक बालिकाएं तथा ग्रामीण के साथ भागवंती तेली सुंदर जाट बगदीराम कुमार सहित सैकड़ो युवक युवतिया उपस्थित थे ।

Recent Posts