प्रतापगढ़ श्रमिक हेल्पलाइन जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कानून दिवस

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH 

प्रतापगढ़। जिले में मजदूरों के लिए काम कर रही मजदूर हेल्पलाइन द्वारा जिला कार्यालय में महीने भर के दर्ज प्रकरणों पर जनसुनवाई की गई विभिन्न तरह के प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें सड़क निर्माण कार्य, मकान निर्माण कार्य, बोरवेल मशीन पर किए गए कार्य, ड्राइविंग कार्य, संविदा पर किए गए कार्य ऐसे कई कार्य मजदूरों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में काम किए गए मजदूरों को ठेकेदारों एवं नियोक्ताओं द्वारा भुगतान नहीं किया गया याद अधूरा भुगतान किया गया कुछ प्रकरणों में मजदूरों के साथ में ठेकेदारों एवं नियुक्ताओं द्वारा अभद्रता एवं मारपीट भी की जाती थी।
कुछ प्रकरणों में ठेकेदारों एवं राजनीतिक पहुंच वाले लोगों ने झूठे मामले में पुलिस में झूठा मामला दर्ज करानी की धमकी विधि और कुछ लोगों को हवालात में भी डलवाया।
लेबर हेल्पलाइन के अधिवक्ता महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रकरणों का स्टडी कर सुनवाई की, हेल्पलाइन के प्रतापगढ़ कार्यालय के सीनियर एसोसिएट शांतिलाल मीणा ने मामलों को दर्ज किया एवं परामर्श भी किया, परलीगल वॉलिंटियर रामलाल मीणा, रमेश चंद्र मीणा, रमेश निनामा, दुर्गा शंकर मीणा ,शंकर लाल मीणा उपस्थित रहे।

श्रमिक उपस्थिति 43
नये केस परामर्श 05
केस दर्ज 04
विवादों में परामर्श 09
विवादों फॉलोअप 25
मध्यस्थता 02
केस समझौता 01
राशि 10000₹
पुलिस aplication 01
नोटिस 03

Recent Posts