Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़ । जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में माह नवंबर में अलग-अलग चार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की जाएगी ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक ने बताया माह नवंबर में जिला कलक्टर की उपस्थिति में जिले की अलग अलग चार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल आयोजित की जायगी जो 7 नवंबर ( गुरुवार) को कपासन पंचायत समिति के बनकिया कला ग्राम पंचायत पर रात्रि चौपाल का आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 14 नवंबर (गुरुवार )को पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत बिजयपुर 21 नवंबर (गुरुवार ) भैसरोडगढ़ पंचायत समिति के बरखेड़ा एवं 28 नवंबर
(गुरुवार) को राशमी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत लसाडिया कला में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी। जिसमे जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे, एवं आमजन की समस्या सुन कर हाथो हाथ निस्तारण किया जाएगा।



