Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH
प्रतापगढ़। विद्युत विभाग आमजन के जीवन के साथ कर रहा खिलवाड़, आरईआरसी के नियमों की अनदेखी कर जारी कर रहे हैं विद्युत कनेक्शन।
सबसे बड़ा सवाल क्या बड़ी दुर्घटनाओं के बाद ही जागेगा प्रशासन।
नगर परिषद द्वारा जारी एनओसी पर उठ रहे हैं सवाल
प्रतापगढ़ शहर के जिला कलक्ट्रेट व कोर्ट के समीप स्थित आवासीय कॉलोनी में नगर परिषद और बिजली विभाग की अनदेखी कहे या लापरवाही जिसके चलते बिजली विभाग द्वारा 132 केवी लाईन के निचे बनाए गए घर /भवन में विद्युत कनेक्शन जारी कर दिया गया। यहां पर यह एक सोचनीय विषय है कि विद्युत विभाग द्वारा आरईआरसी के नियमों की अनदेखी कर विद्युत कनेक्शन जारी किया गया। विद्युत विभाग के नियमानुसार बिना आनापत्ती प्रमाण पत्र के एनओसी जारी होने के बाद विभाग के अधिकारी द्वारा मौके का निरक्षण कर ही कनेक्शन जारी किया जाता है लेकिन उल्टे जिस प्रकार से कनेक्शन किए जाने के बाद एलटी लाईन के पोल को भी मकान मालिक द्वारा मकान की छत के बीच से होकर निर्माण करवाया गया है इससे यही प्रतित होता है कि कहीं न कहीं विभाग के कर्मचारियां और अधिकारियों की मिलि भगत से ही उक्त कार्य को अन्जाम दिया गया है।
गौरतलब है कि ऐसे ही मामले में विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ पहले भी मामले की जाचं हुई है जिसमें शहर के बड़ा बाग स्थित पूर्व पार्षद के मकान मे मकान मालिक की बिना अनुमति के कनेक्शन किया गया जिसको लेकर मकान मालिक द्वारा विद्युत विभाग व जिला कलक्टर को शिकायत की गई थी। जिस पर जिला कलक्टर द्वारा जांच के आदेश दिये जाने के बाद विभाग द्वारा जांच की गई तीन माह बीतने के बाद भी अब तक विभाग द्वारा जांच में क्या पाया गया इसको लेकर जांच पर विभाग के अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है।
फोटो केप्शन 01 मकान के उपर से गुजरती 132 केवी लाईन
फोटो केप्शन 02 मकान की छत के बीच मे से निकालता हुआ एलटी लाईन का पोल



