Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट के राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा जिला मुख्यालय पर रविवार को महिला विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उप शाखा लालसोट से जिला संगठन महिला मंत्री नीलम जैन के सानिध्य में करीब 20 महिला अध्यापिका ने भाग लिया।
संगोष्ठी में संभाग संयुक्त मंत्री शकुंतला मौर्य एवं अनुराधा शर्मा राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ की कोषाध्यक्ष का पाथेय प्राप्त हुआ।
संगोष्ठी में महिला मंत्री निर्मल शर्मा, पूर्व महिला मंत्री प्रियंका त्रिवेदी, कविता शर्मा, शिमला मीणा व महिला कार्यकर्ता संतरा मीना, कविता मीणा, पुष्पा मीणा, मंजेश मीणा, राधा शर्मा ,शिमला बाई मीना, चंचल उपाध्याय , निर्मला शर्मा, अनसूया गुप्ता, द्रोपदी दाधीच ,जिला अध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा व मुकेश पुरोहित, विमलेश शर्मा ने भाग लिया।
