विधानसभा के निर्वाचित विधायकों का एक वर्ष हुआ पूर्ण
Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। 16वीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव पिछले साल सम्पन्न हुऐ थे जिनका परिणाम गत वर्ष 3 दिसंबर को घोषित किए गए थे।ठीक आज के दिन यानी 3 दिसंबर 2024 को 16वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित विधायकों का आज एक वर्ष पूर्ण हो गया।प्रदेश सरकार भी प्रथम वर्षगांठ मनाने जा रही है जिसका जयपुर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी मोतीलाल शाहजहांनपुरा ने बताया कि लालसोट विधायक रामबिलास डूंगरपुर के एक वर्ष के कार्यकाल सकुशल गौरवान्वित उपलब्धियों से भरा रहा है जिसमें लालसोट विधानसभा क्षेत्र को अनेकों सौगातें दीं।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार को विधायक निवास डूंगरपुर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर विधायक के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ की बधाईया दी।
इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और सम्मान मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का मान और सम्मान कभी कम नहीं होने दूंगा। एक सेवक बनकर आप की सेवा करूंगा। आपके आदेशों की पालना ही मेरे लिए सर्वोपरि है। क्षेत्र के विकास कार्यों को बिना भेदभाव से करवाना मेरी प्राथमिकता रही है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश में और अपने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों को गति प्रदान कर आमजन को सुविधाएं मुहैया करायेगी। किसी भी क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जायेगी। आपका आशीर्वाद सदैव मेरे ऊपर इसी तरह बना रहे।
इस अवसर पर विधायक ने आमजन से जुड़ी हुई अनेक जनसमस्याओं को सुना और सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष से निराकरण के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये।



