M. SOLAR के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन आज

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रतिदिन बिजली का उपभोग बढ़ने व आपूर्ति के द‌बाव एवं बिजली के बिल की राशि को कम करने हेतु दिनांक 20-01-2025 [सोमवार] को कोथून रोड स्थित विद्युत कार्यालय में M. SOLAR के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा।

सहायक कनिष्ठ अभियंता रामनरेश मीणा ने बताया कि शिविर में एक ही छत के नीचे-सोलर कनेक्शन का रजिस्ट्रेशन करवाना, लोड बढवाना, सोलर हेतु फाईल तैयार करना, मांग पत्र जारी करना व जमा करवाना आदि कार्य किये जावेगे। साथ में लोन सुविधा भी रहेगी।

M. SOLAR के संचालक भोम सिंह ने बताया कि सोलर कनेक्शन हेतु उपभोक्ता शिविर में-आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली का बिल, बैंक पास बुक,केसिंल चेक, मेल ID आदि दस्तावेज लाने होगें।
स्कूल, दुकान, होटल, धर्मशाला, फैक्ट्री, पैट्रोल पम्प पर विशेष छूट के साथ सोलर प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन करके बिजली के बिल में राहत दी जाएगी।

Recent Posts