बसंत पंचमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर गणेशजी को दिया निमंत्रण

 

Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता

दौसा। खंडेलवाल सेवा सदन पर आयोजित होने वाले खंडेलवाल समाज का बसंत पंचमी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर रविवार को गणेशजी महाराज को निमंत्रण सोपा गया। शहर के खोहरापाड़ा स्थित गणेश मंदिर में पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करवा कर गणेशजी को निमंत्रण देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

संरक्षक प्रेम प्रकाश चौधरी एडवोकेट व खंडेलवाल युवा संघ के महामंत्री पंकज बडाया ने बताया कि 2 फरवरी को बसंत पंचमी महोत्सव खंडेलवाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें शिरोमणि संत सुंदरदास महाराज की भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
इस अवसर पर खंडेलवाल युवा संघ के पदाधिकारी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Recent Posts