पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी दिखा रक्तदान के प्रति भारी उत्साह
Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट उपखंड मुख्यालय के गंगापुर रोड पर स्थित श्री दिगंबर जैन नसियां धर्मशाला प्रांगण में शुक्रवार को विमला देवी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से स्व. चौथमल जैन की 30 वीं पुण्य स्मृति पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपखंड अधिकारी विजेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दीप एवं माल्यार्पण कर किया गया। जिसमें डा. कालीचरण मीणा के नेतृत्व में एसएमएस हॉस्पिटल ब्लड सेंटर जयपुर ने 52, डॉ संदीप शर्मा के नेतृत्व में संतोकबा दुर्लभजी हॉस्पिटल जयपुर ने 70 एवं डा. नरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालाजी ब्लड सेंटर दौसा ने 38 यूनिट रक्त वातानुकूलित वैन में संग्रहित किया ।
शिविर का अवलोकन पीएमओ डा. राजकुमार सेहरा, डॉ रविंद्र, डा.नेरूका, डॉ.हरिनारायण मीणा, डा. यदु शर्मा ने किया। जिला अस्पताल लालसोट से डॉ.अनुराग जैमन को प्रति नियुक्त किया गया।
रक्तदान शिविर के संयोजक डा. प्रमोद जैन ने बताया कि कुल 184 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें 160 महिला पुरुषों ने रक्तदान किया,25 वां रक्तदान शिविर है जिसमें सभी का भरपूर सहयोग मिला। रक्तदान से कोई परेशानी नहीं होती, रक्तदान महादान होता हैं, रक्तदान न केवल अन्य व्यक्ति के जीवन को बचाता है रक्त देने वाले को भी हेल्दी बनाने में मदद करता है, जब रक्तदान करते हैं तो यह शरीर से 225 से 250 मिलीग्राम आयरन हटा देता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है।
रक्त देने वाले रक्तदाताओं को विमला देवी जैन सोनी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान से संबंधित सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें सभी रक्तदाताओं ने बड़े उत्साह से अपनी-अपनी सेल्फी ली।
इस अवसर पर अरविंद शर्मा प्रधानाध्यापक, रामनिवास मीणा प्रधानाचार्य, भगवान सहाय मीणा प्रधानाचार्य, विप्र फाउंडेशन सिताराम शर्मा, डॉक्टर यदु शर्मा, महेंद्र जैन पूर्व उपाध्यक्ष, डॉ. ध्रुव जैन ,महावीर जैन, खुशी कंवर,अल्ताफ खान, मोहसिन खान ,इस्लामुद्दीन खान, बृजमोहन महावर,मुकेश मीणा, तुषार उपाध्याय, दीपक सैनी, लोकेश शर्मा, शुभम शर्मा, कमलेश शर्मा, अरुण सोनी, दीपिका जैन,संगीता जैन, श्वेता जैन, सोना जैन, आयुषी गौतम जयपुर, वंशिका जैन,विनीता कांसलीवाल, प्रियंका शर्मा, लाभांशी पाराशर,सुनीता जैन, अतिसय जैन, सुभाष जैन सोनी सहित महिला पुरुष उपस्थित रहे।



