Voice of pratapgarh News ✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा।खंडेलवाल युवा एवं महिला संघ के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का बहुत धूमधाम से आयोजन हुआ तथा आज खंडेलवाल समाज द्वारा बसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा।
सांस्कृतिक मंत्री लखन पाटोदिया ने बताया कि बसंत पंचमी महोत्सव के प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन में मेंहदी, रंगोली तथा मांडना प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें समाज की अनेक महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में नीलू ठाकुरिया, उर्मिला अटोलिया, संगीता बटवाड़ा, प्रीति चौधरी, अक्षिता खंडेलवाल विजयी रही तथा बालिका वर्ग में साक्षी खंडेलवाल, आरवी खंडेलवाल तथा डिंपी खंडेलवाल विजय रही, वही मांडना प्रतियोगिताओं में नीलम कायथवल, ललिता डांस, संगीता बटवाड़ा विजेता रही, रंगोली प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शिवि बढ़ाया और अनिका बढ़ाया विजेता रही और युवा वर्ग में अक्षिता खंडेलवाल और गार्गी खंडेलवाल विजेता रही, म्यूजिकल चेयर में अनिका खंडेलवाल और अक्ष खंडेलवाल तथा महिलाओं में नीतू गुप्ता विजय रही, लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में सिद्धांत खंडेलवाल विजय रहे।
प्रथम महिला संघ अध्यक्षा गायत्री बढ़ाया, एडवोकेट रजनी गुप्ता, सुषमा चौधरी, सविता लाखनपुर द्वारा सभी विजेताओं को शील्ड और पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिताओं का संचालन पूर्व अध्यक्षा वंदना सेठी द्वारा किया गया। तीन दिवसीय बसंतोत्सव कार्यक्रम में समाज की निशा माठा, सुनीता बढ़ाया, शीला अमेरिया, अर्चना खंडेलवाल, रेणु भींवाल, पिंकी नाटाणी, दीपा चौधरी, बबली चौधरी, अमिता सेठी, मीनाक्षी डांस, बीनू बटवाड़ा, मीनाक्षी बटवाड़ा, एवं भारी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। युवा संघ अध्यक्ष चंद्रप्रकाश माणक बोहरा द्वारा धन्यवाद भाषण दिया गया।
आज मनाया जाएगा बसंत पंचमी पर्व
खंडेलवाल समाज लालसोट द्वारा आज बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा, युवा संघ महामंत्री पंकज बड़ाया तथा कोषाध्यक्ष विमलेश माचीवाल ने बताया कि खंडेलवाल समाज द्वारा बसंत पंचमी पर्व पर गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो सुबह 11 बजे से खंडेलवाल सेवा सदन से रवाना होकर बाजार के मुख्य मार्गो में होते हुए पुन: खंडेलवाल सेवा सदन पहुंचेगी, जिसका मार्ग में अलग अलग जगह समाज के व्यक्तियों द्वारा स्वागत किया जाएगा जिसके पश्चात समाज का सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।



