Voice of pratapgarh News✍️ रिपोर्टर महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालपुरा में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य चौथमल मीणा ने कहा की सूर्य नमस्कार करने से शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है ।
इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य भगवान सहाय बैरवा, शारीरिक शिक्षक जितेंद्र सैनी, पंचायत शिक्षक धर्मेंद्र तिवाड़ी, बाबूलाल मीणा, विकास शर्मा, रामफूल बैरवा, राम भजन मीणा, रामरूप मीणा, भौरीलाल बैरवा,पप्पू सिंह बंजारा, आशा मीणा, माया मीणा, सुनीता मीणा, राकेश जांगिड़, हरिप्रकाश जांगिड़ सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



