Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता
दौसा। उपखंड अधिकारी लालसोट विजेंद्र मीणा द्वारा ग्राम पंचायत बिलोना कलां में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री शिविर का निरीक्षण किया गया। साथ ही उपस्थित ग्राम पंचायत वासियों से अनुरोध किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर स्थल पर आकर एवं अपने साथी किसानों को भी शिविर में लाकर अपनी भूमि का फार्मर रजिस्ट्री करावे ।
फार्मर रजिस्ट्री के उपरांत किसानों को एक यूनिक आईडी प्राप्त होती है जो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे केसीसी, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवश्यक होगा।
किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवाने हेतु अपने साथ तीन दस्तावेज आधार कार्ड नवीनतम जमाबंदी तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर साथ में लाने होंगे, जिससे ई केवाईसी की जावेगी।
फार्मर रजिस्ट्री कैंप में फार्मर रजिस्ट्री के अतिरिक्त पीएम सम्मन निधि योजना लैंड सीडिंग आधार सीडिंग ई केवाईसी आयुष्मान कार्ड वितरण पेंशन वेरिफिकेशन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र लंबित पत्तों का निस्तारण पीएम सूर्य घर योजना घुमंतु परिवार को पट्टा वितरण, मंगला पशु बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना, पशु टीकाकरण ,पशु चिकित्सा एवं उपचार आदि विभिन्न कार्य भी किया जा रहे हैं।



