शिवसेना ने किया तीन लावारिस शवों का अंतिम संस्कार

Voice of Pratapgarh News ✍️ संवाददाता पंडित मुकेश कुमार 
चित्तौड़गढ़। सदर थानान्तर्गत दो लावारिस शवों व बेगूं थानान्तर्गत मिले एक महिला के शव का शिवसेना की ओर से अंतिम संस्कार किया गया।
शहर के सदर थानान्तर्गत एक महिला की रेल की चपेट में आने से मृत्यु हो गई जबकि लालजी का खेड़ा में एक पुरुष मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर शवों को शिनाख्ती के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। बेगूं थानान्तर्गत जोगणिया माता के जंगल में महिला की लाश मिलने की सूचना पर बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा मय जाप्ता पहुँचे। संदिग्ध अवस्था में मिली लाश को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करा जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाया गया।
तीनों शवों की शिनाख्ती में सफलता नहीं मिलने पर शवों को अंतिम संस्कार के लिए शिव सेना जिला प्रमुख गोपाल वेद को सुपुर्द किया गया जिनका शहर स्थित सिटी मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सीआई शिवलाल मीणा, एसआई अमरसिंह, हिम्मतसिंह, कांस्टेबल कमलेश धाकड़ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नवीन वर्डिया, कन्हैयालाल देवपुरा, रमेश ईनाणी, अनुराग जिन्दल, देवीलाल दरोगा, अभिषेक सुथार, राजेश ईनाणी, किशन ओड़, मदन ओड़, दुर्गेश ओड़, शंभू गायरी, बाबूलाल गुर्जर, कालु सिंह, इस्माइल भाई, पुष्कर नराणिया, शिवलाल माली, ईश्वर नाथ, चांद छापरवाल आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts