Voice of Pratapgarh News ✍️ संवाददाता पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। फ्रेण्डस क्लब चित्तौड़गढ़ द्वारा मंगलवार को फागोत्सव धुमधाम से मनाया गया। इस दौरान एक ही ड्रेस कोड में सम्मिलित रही क्लब की महिलाओं द्वारा कृष्ण-राधा की झाँकी सजा कर उनके समक्ष भजन व नृत्य किया गया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल, अबीर लगाई और मुँह मीठा कराया। कार्यक्रम में ममता सालवी, यशोदा सालवी, मीरा सालवी गांधीनगर, मीरा सालवी सेगवा, पुष्पा कल्याणी अकादमी, देवबाला सेंती, माया दुर्ग, भगवती सालवी, मोनिका सालवी, नीमा, पुष्पा, विमला, हेमलता गंगरार, कविता प्रतापनगर, मीरा बोदियाना, कंचन, सुनिता स्टेशन, कृष्णा सालवी कुई, केसर, रश्मि कुम्भानगर, शकुन्तला जालमपुरा, कंचन सालवी सहित कईं महिलाओं ने भाग लिया।



