युवक से मारपीट किया अपहरण पिकअप सहित 3 आरोपी गिरफ्तार वाहन भी जब्त

 

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा।लालसोट थाना पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में हुए एक युवक के अपहरण और मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को धर दबोचा है। इस दौरान घटना में प्रयुक्त पिकअप और एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई है।

थानाधिकारी किशन मीणा ने बताया कि 1 मई 2025 को डीगो निवासी हरसहाय मीना ने रिपोर्ट दी कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अमर सिंह मीना गांव की एक शादी में गया था, जहां से उसे कुछ युवक जबरन उठा ले गए। आरोप है कि राकेश मीना निवासी निजामपुरा, उसका ससुर पप्पूलाल मीना, पप्पूलाल का बेटा राजमोहन और जितू नामक युवक अमरसिंह को जबरन पिकअप RJ14GT6883 में डालकर ले गए और उसका मोबाइल बंद कर दिया।

रिपोर्ट मिलते ही थाना पुलिस ने गंभीरता से मामला दर्ज कर अपहरण, मारपीट व साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 06 मई को तीन मुख्य आरोपी—राकेश मीना, जितेन्द्र उर्फ जितू और मुनेश उर्फ कालूराम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त कर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक बिना नंबर की बाइक को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अब इस केस में अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किए जाने की उम्मीद है।

Recent Posts