लालसोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटियों को दबोचा
Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा।जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा I.P.S. के निर्देश पर फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालसोट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी किशन मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में पहला राजू पुत्र मूल्या जाति हरिजन, निवासी देवली थाना लालसोट तथा दूसरा नवलकिशोर गुप्ता पुत्र रामसहाय गुप्ता पीलूखेड़ा वाला, निवासी गंगापुर रोड, थाना लालसोट शामिल है। दोनों ही आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहे थे और लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे।
पुलिस टीम में थानाधिकारी के साथ हैड कांस्टेबल रोहिताश, कांस्टेबल रामनिवास एवं गिर्राज प्रसाद की अहम भूमिका रही। टीम के कुशल समन्वय और अथक प्रयासों से यह कार्रवाई संभव हो सकी।
लालसोट पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास मजबूत हुआ है और अपराधियों में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।



