प्यास बुझाओ, पक्षी बचाओ अभियान की हुई शुरुआत, पशुओं के लिए भी चारा-पानी की व्यवस्था

प्यास बुझाओ, पक्षी बचाओ अभियान की हुई शुरुआत, पशुओं के लिए भी चारा-पानी की व्यवस्था
ऑपरेशन सिन्दूर को समर्पित अभियान में दिखा पर्यावरण के प्रति समर्पण

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा/निर्झरणा। भीषण गर्मी में प्यास से बेहाल बेजुबानों के लिए एक नई पहल की शुरुआत रविवार को भामाशाह उत्तमचंद जैन द्वारा की गई। प्यास बुझाओ, पक्षी बचाओ और पशुओं की प्यास बुझाओ, पशु बचाओ अभियान के तहत पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई। यह अभियान ऑपरेशन सिन्दूर को समर्पित करते हुए देश के वीर जवानों को भी समर्पित किया गया।

राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय, निर्झरणा जिला दौसा से शुरू हुए इस पक्षी मित्र एवं पशु कल्याण अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए परिंडे लगाए गए और पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई। इसी क्रम में ग्राम पंचायत सवांसा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी जागरूकता अभियान चलाया गया और वहां भी परिंडे लगाए गए, साथ ही पशुओं को चारा खिलाया गया।

भामाशाह उत्तमचंद जैन ने बताया कि गर्मी के इस दौर में पानी की कमी के कारण कई पक्षी मर जाते हैं और पर्यावरण संतुलन प्रभावित होता है। ऐसे में हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व बनता है कि वह अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों पर परिंडे लगाए और पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करे। इस अवसर पर डॉ. सतनारायण गुप्ता, डॉ. निखिल खंडेलवाल, योग शिक्षक कैलाश शर्मा, सेवानिवृत्त अध्यापक मूलचंद मीणा, विश्राम मीणा, एचपी गैस एजेंसी से हनुमान जी मीणा, सुनील कुमार शर्मा सहित अनेक जागरूक नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण की इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Recent Posts