पौधारोपण के साथ नए ओपीडी भवन की शुरुआत, जिला चिकित्सालय लालसोट में बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा

पौधारोपण के साथ नए ओपीडी भवन की शुरुआत, जिला चिकित्सालय लालसोट में बढ़ेगी स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता 
दौसा।लालसोट जिला चिकित्सालय लालसोट के नये भवन में आज ओपीडी की शुरुआत पौधारोपण के साथ की गई। इस अवसर पर नर्सिंग अधीक्षक मदनलाल शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजकुमार सेहरा तथा राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन एकीकृत दौसा के जिला अध्यक्ष हरिसिंह कसाना मौजूद रहे।

नये ओपीडी भवन के शुरू होने से अब मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधारोपण कर की गई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया गया।

इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह देखा गया और उपस्थित जनों ने भवन में बढ़ी सुविधाओं की सराहना की।

Recent Posts