महापुरुषों के शौर्य स्मरण संग परिंडे लगाए

महापुरुषों के शौर्य स्मरण संग परिंडे लगाए
‘पंछी पुकार’ अभियान : भगत सिंह आभामंडल ने जल की व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली

Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट गर्मी में पक्षियों को पानी की सुविधा देने और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भगत सिंह आभामंडल ने पंछी पुकार अभियान के तहत पुरोहित पाडा, लांबा पाडा समेत विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे लगाए। संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने बताया कि यह अभियान महापुरुषों की शौर्य स्मरण गाथा के साथ जोड़ा गया है ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके।
समाजसेवी कपिल पुरोहित के निर्देशन में परिंडे लगाए गए, जबकि अध्यक्ष लखन पाटोदिया ने नियमित रूप से जल भरने की जिम्मेदारी तय की। कपिल पुरोहित ने कहा कि मौजूदा गर्मी के मौसम में यह अभियान पक्षियों के लिए संजीवनी साबित होगा। साथ ही महापुरुषों की गाथाएं सुनाकर युवाओं में देशभक्ति की भावना भी प्रबल होगी। इस वर्ष आभामंडल ने 251 परिंडे लगाने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर शंभू पुरोहित, रामू सैन, दीपक पुरोहित, दीपक बोहरा, महेन्द्र सोखिया, मनीष व्यास, राहुल पुरोहित, पंडित सत्यनारायण, प्रहलाद जांगिड़, नीरज सेन, पियुष पुरोहित, निश्चल पुरोहित, सुनील सेन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts