लालसोट में सखी रिफ्रेश प्रशिक्षण आयोजित, बीमा योजनाओं और वित्तीय साक्षरता पर हुई चर्चा
Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश पीलूखेड़ा
दौसा।लालसोट ग्रामीण विकास ट्रस्ट एवं क्रिसिल फाउंडेशन की ओर से संचालित ‘मैं प्रगति’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को लालसोट स्थित CFL कार्यालय में सखी रिफ्रेश प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।
इस मौके पर प्रशिक्षण में भाग ले रहीं सखियों को वित्तीय साक्षरता, समावेशन और वित्तीय लचीलापन के पहलुओं से अवगत कराया गया।प्रशिक्षण सत्र में LIC के अधिकारी कैलाश चंद व अनिल कुमार गुप्ता ने ‘बीमा सखी’ पहल पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीमा से जुड़ी योजनाओं और महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, ‘मैं प्रगति’ कार्यक्रम के राज्य परियोजना प्रबंधक ओमप्रकाश योगी ने सखियों का उत्साहवर्धन करते हुए फील्ड में उनके कार्य की अहमियत पर चर्चा की।
प्रशिक्षण के संचालन में फील्ड कोऑर्डिनेटर उर्मिला मीना और दिनेश मीना का विशेष सहयोग रहा।
सत्र के दौरान PMSBY, PMJJBY, सुकन्या समृद्धि योजना SSY, विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, बैंक खाता प्रकारों तथा MIS ऐप के उपयोग जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रतिभागी सखियों की समझ का मूल्यांकन प्री और पोस्ट टेस्ट के जरिए किया गया।
इसके साथ ही जून माह के लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए फील्ड में आ रही चुनौतियों के समाधान भी साझा किए गए।
इस प्रशिक्षण में कुल 19 CRISIL सखियों ने भाग लिया।



