तपती धूप पथरीला रास्ता लेकिन सेवा में नहीं कोई कमी

 

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट गौ सेवा में जुटा ‘जनता गौ रक्षा दल’ बना बेजुबानों का मसीहा 30 किमी दूर पहाड़ियों में रोज पहुंचा रहे चारा-पानी, बेसहारा गौवंशों के लिए बना सहारा जहां एक ओर शहर की सड़कों और खाली मैदानों में भूख-प्यास से तड़पते बेसहारा गौवंश बदहाली की तस्वीर बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर लालसोट का ‘जनता गौ रक्षा दल’ इन बेजुबानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहा।बीते दो सालों से यह दल उन दुर्गम पहाड़ी इलाकों में सेवा दे रहा है, जहां सामान्य लोग तपती गर्मी में कदम रखना भी नहीं चाहते। कोचर और पपलाज माता की पहाड़ियों में भूख-प्यास से बेहाल गायों के लिए यह टीम रोजाना पानी की टंकियां, हरा चारा, फल और सब्जियां लेकर पहुंचती है।

दल के सदस्य जीतु सैनी बताते हैं, हर दिन एक पिकअप में जरूरी सामान भरकर 30 किलोमीटर दूर इन पहाड़ियों तक पहुंचते हैं। पसीने से तर-बतर, धूप से झुलसे चेहरे लेकर भी हमारी टीम के किसी भी सदस्य की हिम्मत नहीं टूटती, क्योंकि यह सेवा हमारे लिए धर्म से कम नहीं।

इस सेवा में बृजमोहन सैनी, मोनू स्वामी, रवि स्वामी, सौरव सैन, सचिन व्यास, विकास सैनी, विजय सैनी, सागर शर्मा, अंकुश मीणा, छोटू सैनी और राहुल सैनी जैसे समर्पित कार्यकर्ता बिना किसी दिखावे के जुटे हुए हैं। इनकी मेहनत और जज्बा ही है कि आज सैकड़ों बेसहारा गौवंश को राहत मिल रही है। जहां एक ओर प्रशासन की आंखें मूंदे हैं, वहीं ये युवा एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। तपती गर्मी में जहां लोग छांव ढूंढते हैं, वहां यह दल छांव, पानी और जीवन दे रहा है उन बेजुबानों को, जिनकी पुकार सुनने वाला कोई नहीं।

Recent Posts