दार्जिलिंग के लिए रवाना हुए लालसोट के रोवर स्काउट राष्ट्रीय युवा नेतृत्व सेमिनार में करेंगे प्रतिनिधित्व

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा। लालसोट के युवाओं में नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से दार्जिलिंग में आयोजित नेशनल यूथ लीडरशिप डेवलपमेंट सेमिनार में शहर के दो होनहार रोवर स्काउट हर्ष शर्मा एवं अभिषेक प्रजापत राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर कॉलेज एवं शहर में गौरव की लहर दौड़ गई है।

गर्व से दी विदाई, माल्यार्पण कर किया रवाना: राजेश पायलट राजकीय पीजी कॉलेज, लालसोट के इन दोनों रोवर स्काउट्स को शुक्रवार को भामाशाह पुरुषोत्तम जोशी, स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा और रोवर लीडर रामकेश माली ने माल्यार्पण कर शुभकामनाओं के साथ दार्जिलिंग के लिए रवाना किया। राष्ट्रीय मंच पर दिखेगा लालसोट का नेतृत्व कौशल रोवर प्रभारी रामभरोसी बैरवा ने बताया कि यह पाँच दिवसीय सेमिनार देशभर के युवाओं को एक मंच पर लाकर नेतृत्व विकास, संवाद कौशल, सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण देगा। राजस्थान से चुने गए प्रतिनिधियों में हर्ष और अभिषेक का चयन शहर के लिए गर्व की बात है।प्राचार्य एवं स्काउट सीओ को जताया आभार
कॉलेज यूथ समिति अध्यक्ष हर्ष शर्मा ने सेमिनार के लिए चयन पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुभाष पहाड़िया एवं सीओ स्काउट प्रदीप सिंह का आभार जताते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन में नेतृत्व और अनुभव के नए आयाम जोड़ने वाला सिद्ध होगा। लक्ष्य: भविष्य के नेतृत्व की नींव रखना दार्जिलिंग में होने वाला यह राष्ट्रीय आयोजन न केवल नेतृत्व कौशल को निखारेगा, बल्कि युवाओं को राष्ट्रीय समरसता, सामाजिक उत्तरदायित्व और निर्णय क्षमता के महत्व को भी समझाएगा। शहरवासियों ने दोनों प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Recent Posts