Voice of pratapgarh News ✍️ पत्रकार महेश कुमार गुप्ता
दौसा। लालसोट हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य ब्लॉक लालसोट द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास शिविर का समापन समारोह आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को ब्लॉक कमिश्नर मदन पारीक एवं शिविर प्रभारी गोविंद सहाय शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में सहयोग देने वाले मेंटर शिक्षकों को भी विशेष रूप से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक कमिश्नर मदन पारीक ने कहा कि शिविर में विद्यार्थियों को जो भी कौशल सिखाए गए हैं, उन्हें जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए निरंतर अभ्यास में लाना चाहिए।
शिविर के समापन अवसर पर नवीन शर्मा ‘सुकार’ ने सभी मेंटर शिक्षकगण, ब्लॉक कमिश्नर मदन पारीक और समस्त भामाशाहों का आभार जताया, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया। समारोह के दौरान महेश शर्मा सुकार, मुकेश पुरोहित, विमलेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।शिविर के सफल समापन पर प्रतिभागियों में उत्साह और संतोष का माहौल देखने को मिला।



