71 मंगल कलशों के साथ चातुर्मास रामायण पाठ महोत्सव का भव्य शुभारंभ

महाकाली मंदिर से निकली शोभायात्रा, चंद्रेश्वरनाथ महादेव पर चढ़ा जल

Voice of pratapgarh News ✍️पत्रकार महेश पीलूखेड़ा

दौसा लालसोट शहर के ऐतिहासिक चन्द्रेश्वरनाथ महादेव मंदिर में रविवार को चातुर्मास के अवसर पर रामायण पाठ महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। महोत्सव की शुरुआत 71 मंगल कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ नगर भ्रमण किया। सुबह 9 बजे महाकाली मंदिर से मंत्रोच्चारण के साथ पंडित कोलीवाडा द्वारा रामचरितमानस की पूजा-अर्चना, ध्वज पूजन और कलशों का विधिवत पूजन कर यात्रा को रवाना किया गया। बैंड-बाजों की धुन पर निकली यात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समापन लिया, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव पर जलाभिषेक कर चातुर्मास की साधना का संकल्प लिया।

चन्द्रेश्वरनाथ मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चार महीनों तक प्रतिदिन रामायण पाठ किया जाएगा। महोत्सव धार्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है।

इस धार्मिक आयोजन में द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, हंसराज बोहरा, सीताराम शर्मा, शंभू लाल जैन, एडवोकेट प्रेम प्रकाश चौधरी, दिनेश गोयल, गोविंद चौधरी, मंगेश लामड़ा, मदन जांगिड़, प्रदीप सोनी, कैलाश चौधरी, सत्यनारायण चौबे, विष्णु जोशी, रामचरण बोहरा, राजेश मिश्रा, सुनील पचोली, महेश बैंक वाले, प्रहलाद रड़वा, दिनेश कालुवास, कमलेश तिवाड़ी, प्रकाश जोशी, जयप्रकाश जोशी, दिनेश पारीक, ताराचंद पारीक, शुभम जोशी, बगरू जंगम, मुकेश प्रजापत, अवधेश पारीक, नाथूलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल रहे। कलश यात्रा और रामायण पाठ महोत्सव का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और समर्पण की अनुपम मिसाल बन गया है, जो आगामी दिनों में पूरे उत्साह और धार्मिकता के साथ जारी रहेगा।

Recent Posts